हरिद्वार, हरिद्वार में इन दोनों गैस एजेंसी वालों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है अभी कुछ दिन पहले एक गैस एजेंसी ने कुछ पत्रकारों को बंधक बना लिया था वही आज थाना पथरी क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी है जहां एक युवक गैस सिलेंडर लेने गया था वहीं एजेंसी कर्मचारी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसकी जानकारी मिलते ही युवक के परिजन एजेंसी पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लेने का प्रयास किया लेकिन एजेंसी पर कर्मचारियों ने परिजनों के साथ ही अभद्र भाषा और मारपीट करना शुरू कर दिया पुलिस के अनुसार, गांव सुकरासा स्थित एक गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने के दौरान बवाल हो गया। इब्राहिमपुर निवासी एक युवक पिछले चार दिनों से गैस सिलेंडर लेने एजेंसी आ रहा था लेकिन उसे सिलेंडर नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह भी वह सिलेंडर लेने पहुंचा तो युवक और एजेंसी कर्मचारियों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। एजेंसी कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी थोड़ी देर बाद उसके परिजन आए। परिजन और एजेंसी कर्मचारियों में भी मारपीट हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
