हरिद्वार,उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सीतापुर राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अजीत सिंह ने 500 में से 470 अंक हासिल किए। वही मेरिट सूची में 18वां स्थान प्राप्त किया,छात्र ने बताया कि वे प्रतिदिन 5-6 घंटे की एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते थे।दृढ़ निश्चय: लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से 94% अंक हासिल करना संभव हुआ।शिक्षक और परिवार का समर्थन मिला छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक सोम प्रकाश चौहान, अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान तथा प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य मनिंदर कौर ने भी अजीत के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय के सहायक अध्यापक चौधरी हरेन्द्र सिंह, रानू कुमार, मनीष कुमार, शशिकांत चौहान, राहुल चौहान, पूनम चौहान, सोनिया चौहान और प्राची चौहान सहित समस्त स्टाफ ने अजीत को शुभकामनाएं दीं।
हरिद्वार, सीतापुर राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अजीत सिंह ने 94%अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का किया नाम रोशन
