ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हादसा: जंगलात चौकी के पास हादसा कार का फटा टायर कई वाहन भिडे 

हरिद्वार, जंगलात चौकी के पास देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार यूपी नंबर की एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। इस दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार को टक्कर मार दी, जबकि उसके पीछे आ रही एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहन बुरी तरह से सतिग्रस्त हो गए जिसके कारण लंबा जाम लग गया मौके पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया पुलिस के मुताबिक कार सवार परिवार को हल्की चोट लगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *