Haridwar, कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी का मामला, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Haridwar, (Vijay Pandit)राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में सूबे के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी कराने के मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है. मामले में दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों पर गाज गिरी है. जिसके तहत दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड किए गए हैं तो रेंजर और वन दरोगा भी हटाए गए हैं.हरिद्वार रेंजर महेश सेमलवाल और वन दारोगा अमृता को हटा दिया गया है।

रानीपुर गेट पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी, अभिषेक कंडारी को लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक राजीव धीमान की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री की शादी में प्रतिबंधित सामान पहुंचने पर मामले ने तूल पकड़ा था।इस कार्रवाई के बाद वन महकमे के ऊपर सवाल उठने लगे हैं. जिस दिन साधारण तरीके से मंत्री के बेटे की शादी हुई थी, तो उस दिन कैबिनेट मंत्री खजान दास ने खुद मीडिया को बयान दिया था कि उन्हें वन निदेशक ने शादी के लिए हामी भरी थी. यदि उन्हें नियमों के बारे में पहले ही बता दिया जाता तो, वो शांतिकुंज या फिर अन्य जगह आयोजन कर लेते. दूसरी ओर कोई भी निचले स्तर का अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की अनुमति नहीं दे सकता है. हालांकि, मामले की जांच में दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मामले की जांच अभी चल रही है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *