एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर एसपी (इन्वेस्टिगेशन) अवनीत अलावत की अगुवाई में आज नकोदर सिटी, सदर और नूरमहल पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान विभिन्न चौराहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की भी हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
**ब्यूरो चीफ: परमजीत कौर, पंजाब**
