दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली,दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. इसको देखते हुए आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. आतंकी डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है. एजेंसी को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं.

पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभवित खतरे को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है। इलाके में स्थिति से निपटने के प्रयास भी जारी हैं। सभी अधिकारी अब अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को यह जानकारी खूफिया सूत्रों के मुताबिक प्राप्त हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैदी से बीजेपी ऑफिस के आसपास तैनात कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य भर में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। चौकसी बढ़ाने के साथ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी प्रशासन की पूरी तरह नजर है।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की अफवाह या दहशत फैलाने की कोशिश को रोकने के लिए भी सक्रिय हैं। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है और विशेष टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *