हरिद्वार ग्रामीण में शिवा चौहान की बढ़ती लोकप्रियता, जनता की पहली पसंद बनने का दावा; भाजपा टिकट की दौड़ में सबसे आगे

हरिद्वार। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हरिद्वार ग्रामीण की राजनीति में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – शिवा चौहान। जनता के बीच की लोकप्रियता हो या भाजपा संगठन में पकड़, हर पैमाने पर शिवा चौहान आज सबसे आगे चल रहे हैं।

शिवा चौहान को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का मानना है कि शिवा चौहान ने आम जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है और क्षेत्र के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता के सुख-दुख में भागीदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाना उनकी राजनीतिक सक्रियता का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के संभावित टिकट दावेदारों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में शिवा चौहान का नाम टिकट की दौड़ में प्रमुखता से लिया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के बीच भी उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।

 

स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चलता है कि शिवा चौहान सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले अपने बेटे जैसे हैं। चाहे गरीब की मदद हो, युवाओं के रोजगार का मुद्दा हो या क्षेत्र के विकास की बात, शिवा चौहान हमेशा जमीन पर नजर आते हैं। यही वजह है कि आज हरिद्वार ग्रामीण की जनता खुले दिल से कह रही है – “हमारा नेता शिवा चौहान जैसा हो।”

 

सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान भी इस जनभावना को बारीकी से देख रहा है। पार्टी जिसे टिकट देगी, उसमें सबसे बड़ा पैमाना है – जनता में स्वीकार्यता और जीतने की क्षमता। और इस कसौटी पर शिवा चौहान बाकी सभी दावेदारों से कोसों आगे हैं। कार्यकर्ताओं से लेकर आम वोटर तक, हर कोई एक ही नाम ले रहा है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर भाजपा को हरिद्वार ग्रामीण में प्रचंड जीत चाहिए, तो शिवा चौहान सबसे मजबूत चेहरा हैं। उनकी साफ छवि, युवाओं में जबरदस्त क्रेज और संगठन को साथ लेकर चलने की क्षमता उन्हें टिकट की दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती है।

 

जनता ने तो अपना फैसला सुना दिया है, अब देखना है कि भाजपा किसे अपना आशीर्वाद देती है, लेकिन इतना तय है कि इस वक्त हरिद्वार ग्रामीण की पहली पसंद सिर्फ और सिर्फ शिवा चौहान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *