ऋषिकेश, चार दोस्तो में गंगा को पार करने की लगी शर्त बीच आते ही मची चीख पुकार

हरिद्वार, आजकल लोग शर्त और सेल्फी को लेकर अपनी जान को जोखिम में डाल देते है वही ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आ रहा है जहां हरियाणा के चार दोस्त घूमने आए थे इस दौरान चारों दोस्त गंगा नहा रहे थे कि अचानक चारों में गंगा को पार करने की शर्त लगी वही गंगा के बीच पहुंचते ही चारों दोस्तो में चीख पुकार मच गई जल पुलिस ने बचाई जान

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ग्राम और पोस्ट बामडोलि, थाना सदर हिसार हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह (19) पुत्र सतीश सिंह, नीतीश(19) पुत्र विजय शाह, आनंद(20) पुत्र अच्छेलाल शाह और आजाद(19) पुत्र कैलाश नाथ मंगलवार को लक्ष्मणझूला के स्वर्गाश्रम घाट पर नहाने पहुंचे थे।

नहाते-नहाते चारों दोस्तों ने नदी पार करने की शर्त लगाई। बिना गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए चारों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब 50 मीटर जाते ही ताकत जवाब दे गई। बीच गंगा में चारों हाथ-पैर मारते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे।

तेज बहाव में बहते युवकों को देख गंगा किनारे खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी अनहोनी की आशंका से घाट पर चीख-पुकार मच गई। मुनि की रेती घाट पर तैनात जल पुलिस ने मोटर बोट की मदद से एक-एक कर चारों को खींचकर बोट में डाला और सुरक्षित घाट तक ले आए। घाट पर पहुंचते ही चारों युवकों ने पुलिस टीम के पैर पकड़कर आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *