राजस्थान ब्राह्मण समाज एवं वैश्य समाज दोनों ने मिलकर सांसद भजनलाल जाटव के खिलाफ नाराजगी जताई

आज भरतपुर दिनांक 10 जून को लक्ष्मण मंदिर पर ब्राह्मण समाज एवं वैश्य समाज दोनों ने मिलकर सांसद भजनलाल जाटव के खिलाफ नाराजगी जताई और जो अभी हाल ही में एक विवादित बयान दिया था उसका विरोध करते हुए उसका पुतला जलाया और ब्राह्मण समाज और वैश्य समाज दोनों ने ही सांसद भजनलाल जाटव को चेतावनी दी है कि अगर अगले 7 दिन में तुमने दोनों समाजों से माफी अगर नहीं मांगी तो आपके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा और आपके आवास का घेराब किया जायेगा इस बारे में राज्य के अलग अलग जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है । इस मौके पर समाज के जो प्रबुद्ध जन रहे उन्होंने उनको चेतावनी दी है कि राजनीति किसी विशेष जाति से नहीं होती है सर्व समाज को साथ लेकर चलना होता है और आपने अपनी राजनीति की चिता खुद तैयार की है इसका परिणाम आगामी चुनाव में आपको देखने को मिला जायेगा । इसके बाद सभी ने मिलकर अंत में सांसद भजन लाल जाटव का पुतला जलाया और भजनलाल लाल जाटव मुर्दाबाद के नारे लगाए । इस मौके पर कौशलेश शर्मा, केदारनाथ पाराशर, ताराचंद चिचाना, विनोद कुमार चतुर्वेदी, राहुल शर्मा मालीपुरा, हरिगोविन्द मिश्रा ललित शर्मा लाखन शर्मा आकाश शर्मा ईश्वरी शर्मा अशोक सारस, पुनीत सैंथरा अनुराग अग्रवाल प्रतीक शर्मा अभी भारद्वाज रोहित भारद्वाज विनीत सैंथरा संदीप सैंथरा विवेक सैंथरा मनोज शर्मा पंकज शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *