उत्तराखंड, दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति निकेतन तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक यातायात को नियंत्रित रखा गया इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

कल शनिवार को वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके तहत अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

 

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एजेंसियां लगातार निरीक्षण कर रही हैं। दून पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सघन जांच कर रही है। जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के साथ सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है ।

पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी

कल राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है।

 

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान-

कल शनिवार को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान सुबह 5 बजे से 12 बजे तक देहरादून में यातायात डाइवर्ट प्लॉन लागू रहेगा।

परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा।

प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।

सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।

देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *