सहारनपुर । उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अम्बाला मंडल के सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अम्बाला मंडल नीतीश शर्मा के सहारनपुर आगमन पर सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
मंडल संगठन मंत्री अम्बाला मंडल अजय कुमार बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय और मंडल पदाधिकारियों का सहारनपुर आगमन रामप्रीत शाखा सचिव यूआरएमयू यूनियन के सेवानिवृत्त समारोह में आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन किसी भी दशा में रेलवे कर्मचरियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन को मजबूत करने का आह्वान किया। बता दे कि उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल संगठन मंत्री अम्बाला मंडल अजय कुमार बिरला ने जब से यूनियन मे आए हैं तभी से वो यूनियन और रेलवे कर्मचरियों की समस्याओ का समाधान करने का काम कर रहे हैं। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अम्बाला मंडल के सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अम्बाला मंडल नीतीश शर्मा ने यूथ विंग को आदेशित किया कि वह मजबूती से संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य कर संगठन को और मजबूत करें। इससे पूर्व रेलवे अधिकारी रेस्ट हाउस में सहारनपुर की चारों शाखाओं के पदाधिकारियों द्वारा उनसे मुलाकात कर संगठन को और मजबूती से कार्य करने को विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर शाखाओं पदाधिकारियों ने मंडल पदाधिकारियों का फूल मालाओं और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गौतम सैनी, रवि शंकर रामप्रीत, उपेन्द्र गुप्ता, संजय कुमार, बाबू राम,समील दास,विजय प्रभाकर, परविंदर,अनुज कुमार, राजेन्द्र सिंह, राजन वत्स, अर्जुन बालियान,राकेश राणा, योगेश पंवार, अमित शर्मा, प्रवेश गुर्जर, मुकेश कुमार, शमशुद्दीन, रोहित कुमार, गौरव चौहान, मनो कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार, जितेन्द्र चौहान, मधुकर शर्मा, भगवान गिरी, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, ब्रह्मपाल, पुनित कुमार, ललित कुमार, विशाल जोशी, रवि बालियान आदि सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट। रमन गुप्ता*
