सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर पद हेतु ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे पंजीयन शिविर एवं रोजगार मेला*

सहारनपुर। सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजेंट सर्विस देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर पद हेतु जनपद के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे है।

 

सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने बताया कि विकासखण्ड मुजफ्फराबाद एवं साढौली कदीम में 18 व 19 मार्च को, बलियाखेडी व नकुड़ में 20 व 21 मार्च को, पुंवारका एवं सरसावा में 23 व 24 मार्च को, रामपुर मनिहारान एवं नानौता में 25 व 26 मार्च को, देवबन्द एवं नागल में 28 व 30 मार्च को, गंगोह में 31 मार्च को पंजीयन शिविर एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी रजनीश कुमार के मोबाइल नम्बर 9792450403 पर सम्पर्क कर सकते है।

*रिपोर्ट। रमन गुप्ता*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *