निर्भय सिंह बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के महासचिव

सहारनपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में मीडिया से बातचीत में उन्होंने निर्भय सिंह को महासचिव नियुक्त करते हुए कहा कि महासचिव निर्भय सिंह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को मजबूत बनाने का काम करेंगे। नवनियुक्त महासचिव निर्भय सिंह ने कहा कि जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर वो खरा उतरने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *