जालंधर ग्रामीण CIA की बड़ी सफलता: फिल्लौर फायरिंग केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 05 जुलाई 2026:* जालंधर ग्रामीण CIA स्टाफ ने अटवाल कॉलोनी, फिल्लौर में 18 अक्टूबर 2025 को प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग के मामले में फरार आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ रमन को गिरफ्तार किया है।

 

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इंस्पेक्टर पुषप बाली की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर सूचना पर आरोपी को गांव पासला से पकड़ा। वारदात में राहुल उर्फ रितीश ने मनदीप सिंह उर्फ गोरा और संजीव शर्मा पर फायर किया था, जिसमें संजीव घायल हुआ था।

 

आरोपी के खिलाफ थाना फिल्लौर में मु.नं. 336/18.10.2025, धारा BNS व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस अब फरार साथी राहुल और वारदात में इस्तेमाल हथियार-गाड़ी की बरामदगी के लिए रिमांड लेगी।….buro chief Punjab Paramjit Kaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *