हरिद्वार, देश भर में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर जनता परेशान हो रही है वही कई पेट्रोल पंप पर तेल भी नहीं मिल रहे यदि हालत यही रहे तो देश में चलने वाली गाड़ियों के पहिए थम जायेंगे और महंगाई चरम पर पहुंच जायेगी कम सैलरी पर काम करने वाले व्यक्तियों की स्थितियां दिन पर दिन खराब होती जायेगी वही आज फिर पेट्रोल डीजल पर रेट बढ़े पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल के दाम में ₹2.71 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।
महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है. चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है. अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है.
पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है.
