दिल्ली, जंतर-मंतर पर 1.5 किलोमीटर तक रात 12बजे तक इंटरनेट सुविधा बंद

दिल्ली,जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर (लगभग डेढ़ किलोमीटर) के दायरे में 23 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध-प्रदर्शन जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर भी धारा 163 लागू कर दी गई है. पुलिस इलाके में चेतावनी जारी कर रही है. बता दें क‍ि व‍िरोध-प्रदर्शन का असर राजधानी के कारोबार पर भी पड़ा है. मौजूदा हालात को देखते हुए ‘नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ (NDTA) की सलाह के बाद आज शाम 6.30 बजे के बाद कनॉट प्लेस की सभी दुकानें और रेस्‍टोरेंट बंद कर दिए गए.

गृह मंत्रालय का यह आदेश गुरुवार को आया है. इसमें सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़ी हिंसा की छुटपुट घटनाओं के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इस फैसले को लिया है. इससे सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत पुलिस ने विरोध स्थल के आसपास मोबाइल जैमर चालू कर दिए थे. यह फैसले सेंट्रल दिल्ली में हिंसा की कई घटनाओं के बाद लिया गया. इसमें दो एसीपी रैंक के अधिकारियों समेत कम से कम 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मंगलवार को कनॉट प्लेस में विरोध कर रही भीड़ ने कथित तौर पर रैपिड एक्शन फोर्स के 45 साल के जवान पर तलवारों और लाठियों से हमला भी किया था. इंटरनेट सर्विस बंद करने का फैसला इन्हीं सारी आशंकाओं के बाद लिया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *