28 जनवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र वित्त मंत्री 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट

हरिद्वार,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को रविवार के दिन साल 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह स्वतंत्रता के बाद 88वां बजट होगा और सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर इतिहास रचेंगी। राष्ट्रपति 28 जनवरी को बजट सत्र का शुभारंभ करेंगी, जिसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा

बजट सत्र के दौरान संसद 30 जनवरी को बंद रहेगी. इसका कारण यह है कि 1 फरवरी रविवार को बजट पेश किया जाएगा, जिसके लिए संसद की विशेष बैठक बुलाई जाएगी. सामान्य नियमों के अनुसार शनिवार को संसद का कामकाज नहीं होता. इसलिए इस सप्ताह संसद के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है. सरकार पहले भी रविवार को बजट पेश कर चुकी है और उस समय संसद की विशेष बैठक आयोजित की गई थी.

केंद्र सरकार वर्ष 2017-18 से लगातार 1 फरवरी को आम बजट पेश कर रही है. इसका उद्देश्य यह है कि बजट के प्रावधानों को नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले लागू किया जा सके. इसके अलावा शेयर बाजार भी इस बात के संकेत दे चुके हैं कि यदि बजट रविवार को पेश होता है, तो उस दिन विशेष ट्रेडिंग सेशन रखा जाएगा, ताकि निवेशकों को बजट से जुड़े फैसलों पर प्रतिक्रिया देने का मौका मिल सके. इतिहास में ऐसा पहली बार होगा की रविवार को आम बजट पेश किया जा रहा हो.

 

निर्मला सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला लगातार नौवां बजट होगा. उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री सी.डी. देशमुख का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है, जिन्होंने लगातार सात बजट पेश किए थे. यदि वह वित्त वर्ष 2027-28 का बजट भी पेश करती हैं, तो वह पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी. मोरारजी देसाई ने दो अलग-अलग कार्यकालों में कुल दस बजट पेश किए थे. हाल के वर्षों में पी. चिदंबरम ने नौ और प्रणब मुखर्जी ने आठ बजट पेश किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *