दिल्ली,पुलिस बर्बरता के खिलाफ सीजेपी कल करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन;

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को देशभर में पुलिस कार्रवाइयों के शिकार लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए 24 जुलाई शुक्रवार को ‘हर जिले में एक दिन, एक मांग’ के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है। पोस्टर में जारी बयान के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। विभिन्न छात्र संघों और अन्य संगठनों से अपील की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर अनुमति लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन की तैयारी करें।

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी दो शर्तें बताते कहा कि पहली शर्त यह है कि यह बैठक जेपी नड्डा के घर पर नहीं होगी। यह मीटिंग जंतर-मंतर पर होगी या किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। दूसरी शर्त रखी कि सरकार को ठोस बात करनी होगी। बताना होगा कि कब तक मांगें पूरी होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी के ट्वीट पर सीजेपी की प्रतिक्रिया

सीजेपी प्रवक्ता, सौरव दास ने कहा, पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ट्वीट पर उन्होंने कहा, ‘ऐसे एलान किसी काम के नहीं हैं। ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं। हम जवाबदेही और जिम्मेदारी चाहते हैं। हम इस मामले पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के स्तर से नीचे के किसी भी व्यक्ति से चर्चा नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *