भरतपुर की दो प्रतिभाओं ने पूरे भारत में लहराया पना परचम ।

(राजस्थान, ब्यूरो चीफ विनोद कुमार चतुर्वेदी)भरतपुर 09 अगस्त आज हमारे भरतपुर जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि भरतपुर जिले की दो प्रतिभाओं ने पूरे भारत में अपना परचम लहराया है वेटरन्स इंडिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हमारे पूर्व सैनिकों के बच्चों ने आज पूरे भारत में अपना और भरतपुर जिले का नाम रोशन किया है नगला पूंठिया निवासी आकाश चौधरी पुत्र श्री नरेंद्र कुमार ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर शोभा बढ़ाई है आकाश के पिता पूर्व सैनिक है और अभी राजस्थान पुलिस में अपनी सेवा दे रहे है । वही दूसरी प्रतिभा निकली है धौर निवासी राधा चाहर पुत्री वीरेंद्र ने भी लेफ्टिनेंट पद पर आसीन होकर भरतपुर की बेटियों में नया जोश भरते हुए और बेटियां भी बेटों से कम नहीं यह चरितार्थ करते हुए भारतीय सेना की शोभा बढ़ाई है । राधा के पिता भी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक है । यह भरतपुर के लिए गौरव की बात है कि भरतपुर की मिट्टी से दो सपूत भारतीय सेना में प्रतिनिधित्व करेंगे ये सभी पूर्व सैनिकों के लिए गर्व की बात है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *