हरिद्वार,उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के सीएसआर फंड से स्थापित यह सुविधा प्रदेश की महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच और बेहतर इलाज का लाभ देगी
मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वे पिछले दो वर्षों से कोटद्वार में मैमोग्राफी सुविधा शुरू कराने के लिए प्रयासरत थीं। बीईएल के निदेशक अंबरीश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध पर सीएसआर के तहत मैमोग्राफी मशीन स्थापित की गई है। बीईएल की ओर से कोटद्वार में 1500 स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर निगरानी कैमरे, झंडीचौड़ पीएचसी में प्रसूति गृह और बेस अस्पताल में शौचालय समेत कई जनोपयोगी कार्य कराए गए हैं।
इस अवसर पर बीईएल के स्थापन महाप्रबंधक रविंद्र नाथ पांडेय, एजीएम अनिल गुप्ता, सीजीएम राजेंद्र अग्रवाल, सीनियर डीजीएम अनुराग कुकरेती, अखिल भारद्वाज, अनुराग शर्मा, रेखा शर्मा मौजूद रहे।
