हरिद्वार, उत्तराखंड के कोटद्वार में आज सुबह के समय सिद्धबली मंदिर के पास अचानक हाथियों का झुंड आ गया जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया वही हाथियों को अपनी और आता देख लोगो सड़क पर ही गाड़ियों को छोड़ दिया और भागने लगे जिसके बाद हाथियों ने दो से तीन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को जंगल की भगाया इसी कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों की गतिविधियों का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर हाथियों का झुंड और दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।
कोटद्वार में हाथियों ने मचाया उत्पात कई वाहनों में तोड़फोड़
