विश्व की सबसे बड़ी खाद्य और पेय उत्पादक कंपनी नेस्ले ने ब्रिटेन और आयरलैंड में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने के बाद अपने शिशु आहार उत्पादों के विशिष्ट बैचों को बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की

विश्व की सबसे बड़ी खाद्य और पेय उत्पादक कंपनी नेस्ले ने ब्रिटेन और आयरलैंड में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने के बाद अपने शिशु आहार उत्पादों के विशिष्ट बैचों को बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की है। कंपनी ने यह कदम अपने ‘एसएमए शिशु फार्मूला’ में एक संभावित जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की आशंका के चलते उठाया है।

सोमवार देर रात जारी एक बयान में नेस्ले ने पुष्टि की है कि वह ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजारों से अपने एसएमए शिशु फार्मूला और फॉलो-ऑन फार्मूला के कुछ चुनिंदा बैच वापस मंगा रही है। कंपनी और ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने संयुक्त रूप से उन उत्पादों के बैच नंबरों की सूची सार्वजनिक की है, जिनका सेवन शिशुओं के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है।

 

खतरे का कारण है ‘सेरेउलाइड’ विषैला पदार्थ

इस रिकॉल का मुख्य कारण इन उत्पादों में ‘सेरेउलाइड’ नामक विषैले पदार्थ की संभावित उपस्थिति है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह टॉक्सिन शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसके सेवन से मतली, उल्टी और पेट में तेज ऐंठन जैसे लक्षण उभर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि यह एक ‘स्वैच्छिक रिकॉल’ है और इसे ‘अत्यधिक सावधानी’ के तहत किया गया है। नेस्ले ने जोर दिया कि अब तक इन उत्पादों के सेवन से किसी भी शिशु के बीमार होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

 

 

अभिभावकों के लिए निर्देश

 

 

नेस्ले ने प्रभावित बैच के उत्पादों को इस्तेमाल बंद करने और उन्हें लौटाने की सलाह दी है। कंपनी ने ब्रिटेन और आयरलैंड के ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और उत्पाद वापस करने पर पूरा रिफंड देने का वादा किया है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना शिशु आहार उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण की संवेदनशीलता को दिखाती है, जहां छोटी सी चूक भी बड़े स्वास्थ्य जोखिम का कारण बन सकती है।

वहीं, नेस्ले ने ग्राहकों को भेजे गए नोटिस में स्पष्ट किया है कि यह एक ‘स्वैच्छिक रिकॉल’ है, जो कंपनी के सख्त गुणवत्ता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। कंपनी ने जोर देकर कहा है कि उन्होंने यह निर्णय ‘अत्यधिक सावधानी बरतते हुए’ लिया है, ताकि शिशुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। नेस्ले के अनुसार, राहत की बात यह है कि अब तक इन उत्पादों के सेवन से किसी भी बच्चे के बीमार होने की कोई पुष्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

 

नेस्ले के कौन से उत्पाद प्रभावित हुए हैं?

 

एसएमए एडवांस्ड फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए एडवांस्ड फॉलो-ऑन मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 400 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 1.2 कि.ग्रा.

 

एसएमए लिटिल स्टेप्स फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए कम्फर्ट 800 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 200 मिलीलीटर

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 70 मिलीलीटर

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 400 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 1.2 कि.ग्रा.

 

एसएमए लिटिल स्टेप्स फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 800 ग्राम

 

एसएमए कम्फर्ट 800 ग्राम

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 200 मिलीलीटर

 

एसएमए फर्स्ट इन्फेंट मिल्क 70 मिलीलीटर

 

एसएमए लैक्टोज फ्री

 

एसएमए एंटी रिफ्लक्स 800 ग्राम

 

अल्फामिनो 400 ग्राम

 

एसएमए गोल्ड प्रेम 2 800 ग्राम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *