हरिद्वार, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा देने के बाद आज उर्मिला सनावर को एसआईटी को अपना मोबाइल देना था लेकिन उन्होंने ये कह दिया कि उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं है उर्मिला ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर बीमारी की जानकारी दी और कहा है कि चिकित्सकों की सलाह पर वह फिलहाल उपचाराधीन है।एसआईटी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह नियमों और प्रक्रिया के तहत की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उसे नियमानुसार समय दिया जाता है, लेकिन जांच से कोई समझौता नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर उर्मिला को दोबारा तलब किया जाएगा और मोबाइल सहित सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे
हरिद्वार, उर्मिला सनावर ने एसआईटी को नहीं सौंपा मोबाइल
