हरिद्वार हर की पौड़ी पर कुवैत के कपड़ों में घूम रहे युवकों का वीडियो वायरल पुरोहितों में भारी नाराजगी 

हरिद्वार हरिद्वार के हर की पैड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अरबी पहनावे में दो युवक खुद को दुबई का निवासी और मुस्लिम बता रहे हैं। ऐसे में जब हरिद्वार के धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है, इस वीडियो के सामने आने पर स्थानीय पुरोहितों में काफी नाराजगी है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। खाड़ी देशों का वेशभूषा पहनकर हर की पैड़ी पर युवा घूमते नजर आए। मामले को लेकर हंगामा हो रहा है। श्रीगंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने इस पर कड़ी प्रक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस इन दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *