हरिद्वार,उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को लंबे समय के बाद नया स्थाई कुलपति मिल गया है। राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को प्रो. रमाकांत पांडेय की नियुक्ति के आदेश जारी किए। प्रो. पांडेय का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए होगा।

