हरिद्वार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किए प्रशासनिक फेरबदल ,

हरिद्वार शासन के निर्देशों पर डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जनपद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार, प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख के पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनात दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।,हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किए। इस संबंध में जारी आदेशों के तहत कई लोक सेवा आयोग (पीसीएस) अधिकारियों की तैनाती और दायित्वों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *