हरिद्वार , थाना कनखल क्षेत्र में स्थित बैरागी कैंप में टेंट के गोदाम में लगी आग समान जलकर हुआ खाक वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
मिली जानकारी अनुसार आग लगने की ये पूरी घटना बैरागी कैंप स्थित ‘प्रकाश टेंट’ के गोदाम की है। गोदाम में अंदर कई ज्वलनशील समान था, जिसके कारण आग बढ़़ती ही चली गई। बाताया ज रहा है की गोदाम के अंदर भारी मात्रा में कपड़ा, गद्दे, बांस और प्लास्टिक का सामान मौजूद था, जिसने आग को भड़काने का काम किया।
फिलहाल फायर ब्रिगेड के साथ कनखल थाना पुलिस भी मौके पर जुटी हुई है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस की टीमें आग लगने के कारणों के साथ ही ये पता करने में जुटी है की कोई गोदाम के अंदर तो नहीं फंसा हुआ है।
