हरिद्वार,पंजनहेड़ी गांव में गोलीकांड, भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस

हरिद्वार, थाना कनखल क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में हुऐ गोलीकांड में भाजपा नेता गिरफ्तार सहित 6 लोगों को पर केस दर्ज कर लिया है वही गोली कांड के बाद अतुल चौहान ने थाने पहुंचकर आत्मसर्पण कर दिया  पुलिस ने अतुल चौहान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया ओर अन्य की तलाश जारी है

 

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अमित चौहान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार सुबह वो और उनके भाई सचिन चौहान के साथ कृष्णपाल चौहान, संदीप मुन्सी, डाइवर सौरभ व कर्मचारी विशाल सभी अपनी उषा टाउनशिप पर मौजूद थे.

 

आरोप है कि तभी सुबह करीब सवा दस बजे अतुल चौहान पुत्र सुखवीर सिह, तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप कुमार, अभिषेक चौहान (सिम्मी) पुत्र सतवीर अभिषेक पुत्र त्रिलोक चन्द सभी निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी व ब्रह्मचारी सुधानन्द निवासी मातृ सदन जगजीतपुर हरिद्वार आदि कार लेकर उषा टाउनशिप के गेट पर आ धमके. आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी। भीड़ बढ़ती देख मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर ब्रह्मचारी सुधानंद की कार में सवार होकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है

बुधवार को गोलीकांड के बाद अतुल चौहान ने खुद कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

घटनाक्रम के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब 30 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने के मामले की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम ने ही शिकायत करने वाले यानि अतुल चौहान पक्ष को बुलाया था। तहरीर में आरोप है कि अतुल पक्ष ने आते ही फायरिंग कर दी जबकि वीडियो में पहले मारपीट होती दिख रही है और फिर बाद में गोली चलाई गई। अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद स्पष्ट है कि पैमाइश के लिए टीम के पहुंचने से पहले ही विवाद की पूरी पटकथा तैयार कर ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *