हरिद्वार, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल

हरिद्वार,देश पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हरिद्वार पहुंचे बुधवार से तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिसमें तमाम राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हरिद्वार पहुंचे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा, जैसे ही उन्हें श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह की जानकारी मिली, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज से जुड़ी स्मृतियां ताजा हो गईं। भारत माता मंदिर परिसर में बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल के मुख्यमंत्री समेत देश के कई बड़े राजनीतिक और आध्यात्मिक चेहरे जुटेंगे

स्वामी अवधेशानंद गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रात तक पहुंचने की संभावना है, जबकि गुलाब चंद कटारिया अगले दिन पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संत सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि राज्यपाल की उपस्थिति भी प्रस्तावित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *