उत्तराखंड, विकास नगर में सड़क हादसा बस खाई में गिरी 36 लोग थे सवार कई घायल 4 की मौत 

हरिद्वार,उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों को मौत हो गई है।

 

दुर्घटना की जानकारी CCR देहरादून को मिलते ही संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की चार टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. दुर्घटनास्थल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने और खाई के अत्यधिक गहरे होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य

स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस संकरी पहाड़ी सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे खाई में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के भीतर फंसे हुए बताए जा रहे हैं. घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतर रही हैं.

 

मृतक

1- यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद ग्राम – क्यारला नेरवा (हिमाचल)

2- रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल)

3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)

4- दिनेश कुमार( 54) ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)

सीएम ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस हादसे की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *