हरिद्वार,सीएम धामी समेत देशभर से नेता पहुंचे हरिद्वार ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में हुऐ शामिल

Haridwar,भारत माता मंदिर के संस्थापक, महान मनीषी और समन्वय सेवा ट्रस्ट के प्रणेता ब्रह्मलीन स्वामी सत्यामित्रनंद गिरि महाराज की समाधि स्थली पर आयोजित श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन धर्म और राजनीति की विशिष्ट विभूतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया

स्वामी रामदेव के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने करीब आधे घंटे दोनों मुख्यमंत्री और स्वामी रामदेव के साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा की । समापन समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम प्रोटोकॉल आ गया है । शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई अन्य नेता शामिल हो रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *