उत्तराखंड, जेपी नड्डा पहुंचे जौलीग्रांट मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। मुख्यमंत्री सीएम धामी और अन्य नेताओं ने किया स्वागत

बैठक की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। क्या मुद्दे होंगे।

विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी।

देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदलवाई जाएगी।

इसी दौरान उन्होंने हिमालयन विवि जौलीग्रांट के आठवें दीक्षांत समारोह। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत रहे मौजूद। दीक्षांत समारोह में कुल 1001 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। दो विद्यार्थियों को बेस्ट ग्रेजुएट स्वामी राम अवॉर्ड और 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। जिसमें वह प्रदेश स्तर के पदाधिकारी से प्रदेश की राजनीति और चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *