हरिद्वार, गंगा घाट पर मां के साथ सो रही बच्ची का अपहरण पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बच्ची को किया बरामद 

हरिद्वार, अपराध, हत्या, अपहरण, जैसी कई घटनाओं में लगातार चल रहा उत्तराखंड  हरिद्वार में गंगा घाट पर दो साल की बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी कि अचानक एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल आदेश जारी करते हुए एएचटीयू और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मूल रूप से हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र की रहने वाली महिला पिछले दो वर्षों से हरिद्वार में रहकर भिक्षावृत्ति से जीवन यापन कर रही है। पति का डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। तीन माह से वह मायापुर क्षेत्र में गंगा किनारे अपनी बच्ची के साथ रह रही थी।रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं संभाली। शहर कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की संयुक्त पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया। संवेदनशील स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और जिले की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया

 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस टीमों की सक्रियता और बढ़ते दबाव से आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

 

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्ची ऋषिकुल चौक के पास सड़क किनारे घूमती मिली। पुलिस ने बच्ची सुरक्षित मिल गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना के पीछे की मंशा का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *