हरिद्वार, प्रदेश भर में लगातार चेकिंग अभियान चलता रहता है इस दौरान कई आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं वही आज फिर ऋषिकेश में चकिंग के दौरान एक युवक जंगल की ओर भगा जिसका पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।
ऋषिकेश, चेकिंग के दौरान भागते हुए युवक ने पुलिस पर चलाई गोली आरोपी गिरफ्तार
