हरिद्वार, बोर्ड परीक्षा में पुलिस ने आठ मुन्ना भाई बहन पकड़े

हरिद्वार,हरिद्वार मे उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान हरिद्वार में नकल और प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) का बड़ा मामला सामने आया है। हिंदी विषय की परीक्षा में असली परीक्षार्थियों की जगह आठ फर्जी अभ्यर्थी—चार छात्र और चार छात्राएं—परीक्षा देने पहुंचे थे। केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल की हिंदी का पेपर था। सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ओर से चेकिंग की जा रही थी, लेकिन, अलग-अलग कक्षों में आठ बच्चे संदिग्ध बच्चे नजर आए। इनमें चार छात्र और चार छात्राएं थीं।

कक्ष निरीक्षकों की ओर से बच्चों के प्रवेश पत्र और चेहरे देखे तो उन्हें दाल में कुछ काला दिखा, क्योंकि उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगे। इससे उनका शक यकीन में बदल गया। उन्होंने बच्चों को अलग बुलाकर पूछताछ शुरू की तो सारा सच सामने आ गया। पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि यह वह बच्चे नहीं है, जिन्हें पेपर देने के लिए आना था। इनकी ओर से प्रवेश पत्र अपना फोटो लगाकर परीक्षा में शामिल हुआ गया है। इससे इन्हें दबोच लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र है। बताया जा रहा है कि इस केंद्र पर हिंदी परीक्षा के पेपर में 13 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे, जिनमें से 10 उपस्थित हुए और तीन अनुपस्थित थे। इस मामले में कोतवाली रानीपुर प्रभारी आशुतोष राणा का कहना है, एक परीक्षार्थी मौके से फरार हो गया था, फिलहाल सात को प्रारंभिक जांच में धारा 41 सीआरपीसी का नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन प्रधानाचार्य की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में स्कूल की भूमिका भी जांची जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया पूछताछ में दो संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं, इनसें पूछताछ के बाद पूरा खुलासा हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *