हरिद्वार,बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटे को लेकर गंग नहर में कूद गई. गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए. लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया.
धनौरी मार्ग स्थित डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर के पास यह घटना उस समय हुई, जब कोटा मुरादनगर (थाना कलियर) निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से सविता के मायके रायपुर दरेड़ा जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपनी डेढ़ साल की बेटी नोनी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना के दौरान चार वर्षीय बेटा मौके पर ही सुरक्षित रहा।
शाम तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन दोनों कोई खबर नहीं मिली वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
