हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना दुर्गा चौक अंडरपास के पास की है, जहां खड़ी गाड़ी देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई।देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक कार आग का गोला बन चुकी थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने जलती हुई कार पर पानी डालकर आग बुझाई. बताया का रहा है कि पास में मौजूद कचरे में आग लगने से कार आग जल उठी है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
दरअसल सीतापुर अंडरपास के पास कई कार रिपेयरिंग के वर्कशॉप हैं. बुधवार को दिन में एक वर्कशॉप के पास खाली प्लॉट में खड़ी एक कार में आग लग गई. आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन, देखते ही देखते कार, आग का गोला बन गई. कार में से उठती लपटों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई. इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी कोशिश की जा रही है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
