Haridwar,सीएम धामी से मिलने जा रहे दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को एसपी सिटी ने रोका, मंत्री नाराज 

Haridwar,आज मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार के दौरे पर थे इस दौरान मुख्यमंत्री का हेकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा तो भाजपा के बड़े नेता उनसे मिलने के आगे बढ़े इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भी सीएम धामी से मिलने के लिए आगे आए तभी एसपी सिटी ने उन्हें रोक दिया, इस बात को लेकर मंत्री नाराज हो गए और एसपी सिटी से माफी मांगने को कहा। एचआरडीए सचिव ने उन्हें किसी तरह मनाया। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एचआरडीए सचिव उन्हें मनाते हुए कह रहे हैं मैं माफी मांगता हूं, लेकिन दर्जाधारी मंत्री कहते हैं कि नहीं एसपी माफी मांगेंगे। हालांकि बाद में अफसरों ने उन्हें किसी तरह मना लिया। बता दें कि इससे पहले भी पार्टी के पदाधिकारियों को सीएम के हेलीपैड पर जाने से रोकने के इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

 

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर गुरुकुल कांगड़ी विवि के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। इसी बीच भाजपा नेता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। इस बीच दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि जैसे ही आगे बढ़े तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर वह एसपी पर बिफर गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया।

दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का बयान आया सामने:हेलीपैड पर हुए विवाद के बाद दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने बयान जारी किया. कहा कि

हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन के अधिकारियों के बीच आपसी गलतफहमी हो गई थी. जिसका उन्होंने और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निपटारा कर दिया था. एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सचिव मनीष सिंह उनके भाई हैं. जिनसे अब कोई गिला शिकवा नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *