ट्रेन से लापता प्रज्ञा सिंह बिहार के बेगूसराय में मिलीं

हरिद्वार, (ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित )केदारनाथ यात्रा से लौटते समय नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रज्ञा की तलाश में उत्तराखंड से लेकर बिहार तक पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। पुलिस ने प्रज्ञा को अपनी कस्टडी में ले लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रज्ञा 5 मई की रात ट्रेन से अचानक लापता हो गई थीं, उस वक्त उनके पति मनीष सो रहे थे। ट्रेन में सीसीटीवी बंद होने के कारण उनकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले मनीष अग्रहरि और प्रज्ञा सिंह ने बीते दिनों लव मैरिज की थी. यह जोड़ा नौकरी के चलते ग्रेटर नोएडा में रहता है. शादी के बाद मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ केदारनाथ यात्रा पर गए थे.मनीष के अनुसार, देहरादून से लौटते समय ट्रेन में सवार होने के बाद थकान की वजह से उनकी आंख लग गई थी. मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचने से पहले जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि बगल की सीट पर उनकी पत्नी प्रज्ञा मौजूद नहीं थी वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस लगातार प्रज्ञा की तलाश कर रही थी वही आज पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद कर लिया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *