हरिद्वार,ज्वालापुर में ट्रक यूनियन के पास भारत पेट्रोल पंप पर मंगलवार को तेल भरवाने को लेकर कहासुनी के बाद पंप मालिक और कर्मचारी से मारपीट की गई। इस दौरान पंप कार्यालय में भी तोड़फोड़ हुई। पंप मालिक और एक कर्मचारी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप पर अहबाबनगर और कस्साबान क्षेत्र के कुछ युवक बाइक में तेल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि तेल की मात्रा को लेकर पंप कर्मचारी से उनकी कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई।
पंप मालिक उमर शाद अंसारी शोर सुनकर कार्यालय से बाहर आए, तब युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने पत्थर फेंककर कार्यालय के शीशे तोड़ दिए और परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे टीम के साथ पहुंचे। पुलिस देख अधिकांश युवक फरार हो गए। मौके से नबिल पुत्र मशकूर कुरैशी और तौफिक अहमद पुत्र अब्दुल शकूर दोनों निवासी अहबाबनगर, कैफ खान पुत्र शहराज खान निवासी खजूर वाली मस्जिद घोसियान को पकड़ा गया। घायल पंप मालिक और कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पंप मालिक उमर शाद अंसारी शोर सुनकर कार्यालय से बाहर आए, तब युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने पत्थर फेंककर कार्यालय के शीशे तोड़ दिए और परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे टीम के साथ पहुंचे। पुलिस देख अधिकांश युवक फरार हो गए। मौके से नबिल पुत्र मशकूर कुरैशी और तौफिक अहमद पुत्र अब्दुल शकूर दोनों निवासी अहबाबनगर, कैफ खान पुत्र शहराज खान निवासी खजूर वाली मस्जिद घोसियान को पकड़ा गया। घायल पंप मालिक और कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार युवकों की पहचान की जा रही है।
