हरिद्वार,मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. वही आज सभी को विभाग में जिम्मेदारी दी गई मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं, जिससे शासन और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण बना रहेगा.
अब तक 35 से अधिक विभाग संभाल रहे धामी ने कई विभाग सहयोगी मंत्रियों को सौंप दिए हैं, ताकि कामकाज में तेजी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके.
सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास ये विभाग
मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त एवं आवास
नए मंत्रियों को मिले ये विभाग
खजान दास
समाज कल्याणअल्पसंख्यक कल्याणछात्र कल्याणभाषा
भरत सिंह चौधरी ग्राम विकासलघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यमखादी एवं ग्रामोद्योग
मदन कौशिक
पंचायतीराजआपदा प्रबंधन एवं पुनर्वासआयुष एवं आयुष शिक्षापुनर्गठनजनगणना
प्रदीप बत्रा
परिवहनसूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासनविज्ञान प्रौद्योगिकीजैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ा
शहरी विकासपर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तनजलागम प्रबंधन
