सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

हरिद्वार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से राज्य के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। सभी संस्थानों में अब एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी मदरसों में आगामी सत्र से उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में अब अलग सिलेबस नहीं चलेगा और आदेश न मानने वाले संस्थान पर कड़ी कार्रवाई होगी, जरूरत पड़ने पर ऐसे मदरसों को बंद भी किया जा सकता है।

 

धामी ने सख्त लहजे में कहा कि अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। सभी शिक्षण संस्थानों को एक समान शैक्षणिक ढांचे के अंतर्गत लाया जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके और छात्रों को बेहतर अवसर मिलें। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि जो मदरसे सरकार के इस फैसले को नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले मदरसों को बंद तक किया जा सकता है। सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।

संतों के बीच दिया बड़ा संदेश

हरिद्वार में संत समाज के बीच यह बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा सुधार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उत्तराखंड को एक आदर्श और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

शिक्षा में एकरूपता और आधुनिकता पर जोर

सरकार का मानना है कि एक समान पाठ्यक्रम लागू करने से छात्रों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही राज्य की शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *