भाजपा कार्यालय के पास ब्लास्ट मची अफरा तफरी

सिटी ब्यूटीफुल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक, सेक्टर-37 में बुधवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब पंजाब भाजपा मुख्यालय के ठीक बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आसपास के रिहायशी इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि इस प्रारंभिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यालय में हैंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोग बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है

 

घटना को लेकर चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि आज लगभग 5 बजे हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 37 में भाजपा कार्यालय में किसी धमाके जैसी आवाज़ आई। FSL टीम यहां पहुंची। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई छोटी क्रूड जैसी चीज़ यहां फेंकी गई है, NIA की टीम यहां आ चुकी है, FSL टीम, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और जिला क्राइम सेल की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। जांच जारी है।

 

चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हालांकि यह कम तीव्रता का विस्फोट था, लेकिन एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं… निश्चित रूप से, पुलिस और एजेंसियां इसकी जांच करेंगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *