हरिद्वार,राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल 16 करोड़ की लागत से बना था वही पुल एक ही बारिश। में धंसा अंग्रेजों के जमाने मे बने पुल आज भी है लेकिन आज कल की सरकार में सड़क तो सड़क पुल भी सुरक्षित नहीं है हैरानी की बात यह है कि पुल को यातायात के लिए शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे और पहली बड़ी बारिश में ही इसमें गंभीर क्षति सामने आ गई। इससे पता चलता है कि सरकार और सरकारी कर्मचारी कितने देश दुनिया के लिए वफादार है जनता की जिंदगी के खिलवाड़ करते सरकारी कर्मचारी
हाल ही में तैयार किए गए इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया। वहीं रेंजर्स ग्राउंड के पास भी जलभराव होने से वाहनों को निकलने में भारी मुशिकल हो रही है।
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
