देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 मार्च से मथुरा-वृंदावन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

हरिद्वार,राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू मथुरा पहुंच गईं हैं। वे सबसे पहले इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। वे 21 मार्च तक ब्रज में प्रवास करेंगी। दो दिन वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करेंगी। इसके साथ वह संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा करेंगी। उड़िया बाबा और नींव करोरी बाबा आश्रम में भी दर्शन करेंगी। वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी। 21 मार्च को उनकी गोवर्धन यात्रा प्रस्तावित हैं, जहां वह गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी। इसके लिए बुधवार को वृंदावन, मथुरा और गोवर्धन में पुलिस-प्रशासनिक अमले ने रिहर्सल किया। उनकी सुरक्षा में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

 

20 मार्च को वह वृंदावन के उड़िया बाबा आश्रम, नीव करौरी बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वात्सल्य ग्राम जाएंगी। रामकृष्ण मिशन चेरिटेबिल अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। 21 मार्च की सुबह आठ बजे गोवर्धन प्रस्थान करेंगी। सुबह 9 बजे दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चरा करेंगी। इसके बाद गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी।

 

बुधवार को वृंदावन से गोवर्धन तक प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। रिहर्सल के दौरान काफिले में शामिल वाहनों ने निर्धारित मार्ग पर चलकर हर संभावित स्थिति का अभ्यास किया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रूट पर तैनात हो गए थे। काफिला वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन तक पहुंचा और इस दौरान मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों, संकरे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। राष्ट्रपति के काफिले के लिए ‘जीरो ट्रैफिक’ व्यवस्था लागू करने की तैयारियां भी रिहर्सल के दौरान देखी गईं।

इसके तहत काफिले के गुजरने के समय पूरे रूट को आम यातायात के लिए पूरी तरह खाली रखा जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन की योजना पर भी अभ्यास किया गया। रिहर्सल के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आठ जिलों से फोर्स तैनात किया गया है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

 

वृंदावन में ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर 19 एवं 20 मार्च को नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 19 मार्च को वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा, छटीकरा तिराहा एवं सुनरख तिराहा पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जबकि 20 को राष्ट्रपति के आवागमन के आगमन के दौरान मथुरा मार्ग एवं यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहनों को व़ृंदावन कट एवं मसानी चौक पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं अटल्ला चुंगी चौराहा से चुंगी चौराहा, विद्यापीठ चौराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

पुलिस के अनुसार पानीगांव चौराहा से सौ-सैया की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। पानी घाट तिराहा से परिक्रमा मार्ग, ऄटल्ला चौराहा की ओर से नगर में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग ओर से, कैलाश नगर चौराहा से नगर की ओर, सौं सैया तिराहा से मसानी चौराहा एवं नगर की ओर, चुंगी चौराहा से से ऄटल्ला की ओर, ऄटल्ला चौराहा से सौ-सैया तिराहा की ओर, केशवधाम पुलिस चौकी चौराहे से पापड़ी चौराहे की ओर, पापड़ी चौराहे से रमणरेती चौकी की ओऱ, हरिनिकुंज तिराहे से इस्कॉन मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन राष्ट्रपति के आवागमन के समय पूरी तरह से बंद रहेंगे।बैरियर से रमणरेती चौकी की ओर, रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से नगर में वाहनों को प्रवेश रोक रहेगी। वैष्णो देवी से नगर की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे बैरियर से छटीकरा ऄंडरपास की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। छटीकरा से नगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। गरुण गोविंद गेट से छटीकरा अंडरपास की ओर, निफार्द नेत्र अस्पताल के सामने दिल्ली आगरा रोड के वृंदावन कट से नगर की ओर, सनुरख तिराहा से नंदनवन कट, हरेकृष्णा ओर्चिड से वराह घाट की ओर, जगुलघाट वैरियर से परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग की तरफ वाहनों के के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के नगर में आगमन के समय सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *