हरिद्वार ,हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निकुंज शर्मा ने युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस टीम में कनखल क्षेत्र के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुँचाने का मुख्य दायित्व सौंपा गया है।

