हरिद्वार, भीमगोड़ा रोड स्थित काली मंदिर पर पहाड़ी से बड़े- बोल्डर गिर गए। इस कारण मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र में एहतियात देखते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं, मंदिर की चोटी को सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई. वहीं, सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य शुरू किया. रात को ही रेलवे ट्रैक से मलबा और पत्थर हटा दिए गए. जिससे यात्रायत सुचारू हो गई.सूचना मिलते ही रेलवे एवं आपदा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने ये भी देखा कि पहाड़ी से गिरा मलबा रेलवे ट्रैक तक तो नहीं पहुंचा है और रेल यातायात के लिए किसी तरह का खतरा तो नहीं है. रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रैक का निरीक्षण किया और जहां मलबा गिरा था, उसे हटाने की कार्रवाई की.
