विनोद चतुर्वेदी)भरतपुर 20 जनवरी को महुआ भरतपुर एक्सप्रेस वे की टीम के तत्वाधान में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि दिगंबर नर्सिंग कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 37 वे सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर कराया गया । इस क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के समस्त छात्र और छात्राओं ने भाग लिया इसमें बी एस सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा स्मृति चतुर्वेदी पुत्री श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी निवासी बांसी खुर्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और गुंजन बी एस सी नर्सिंग प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईपीएस श्री पंकज यादव जी ने स्मृति चतुर्वेदी और गुंजन को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया इस मौके पर महुआ भरतपुर एक्सप्रेस वे के परियोजना प्रमुख श्री महेंद्र पाल भी मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी ।
राजस्थान,भरतपुर के दिगंबर नर्सिंग कॉलेज में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जनवरी 2025) के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
