हरिद्वार, पुलिस पर हमला आरोपी छुड़ाने का प्रयास दो सिपाही घायल 

हरिद्वार, उत्तराखंड मे बदमाशों का हौसला बुलंद नहीं रहा पुलिस का डर उत्तराखंड में बढ़ता अपराध का ग्राफ जी हा आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश से आई पुलिस टीम पर आरोपी के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया है हमला इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी के बेटे सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

 

मिली जानकारी अनुसार थाना छपार, मुजफ्फरनगर में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छपार थाने में दर्ज प्राथमिकी में वांछित आरोपी संजय निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर की तलाश में वह टीम के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। पुलिस टीम ने कोतवाली ज्वालापुर में आमद दर्ज कराने के बाद आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इस दौरान उसका बेटा ईशांत घर पर मौजूद था जिसने पुलिस से अभद्रता की। बाद में त्रिमूर्ति बाजार की ओर गश्त के दौरान पुलिस को संजय दिखाई दिया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था।

 

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के बेटे ईशांत ने अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से पुलिस वाहन का पीछा किया। भूमानंद अस्पताल के पास पुलिस की गाड़ी को जानबूझकर कई बार टक्कर मारी गई और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई।

 

पुलिस वाहन रुकने पर सभी ने घेराबंदी कर मारपीट का प्रयास किया। घटना में महिला कांस्टेबल प्राची और कांस्टेबल अनिल कुमार को चोटें आईं। सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ईशांत, शिवम मलिक व अमन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और तोड़फोड़ सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *