हरिद्वार,विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में यह घूस मांगी थी, लेकिन धरी गई। वहीं, अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

विजिलेंस ने यह कार्रवाई हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में की है। यहां पर डीपीओ रुड़की कार्यालय में तैनात राखी सैनी रुड़की क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। इसी क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।ऐसे में उसने विजिलेंस को डायल 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने शिकायत की जांच करते हुए मामले को सही पाया और ट्रैप टीम तैयार कर ली। सहायिका को उसने बुधवार को रोशनाबाद बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत लेकर पहुंची तो विजिलेंस की टीम ने पीछे से पहुंचकर राखी सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *